जोहान्सबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे पुतिन

मॉस्को, 22 अक्टूबर (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आगामी नवंबर में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी-20 सत्र में शामिल नहीं होंगे।

स्थानीय मीडिया ने बुधवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के हवाले से यह जानकारी दी।

इस समूह में विश्व की 20 सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियां शामिल हैं और विश्व के कुल सकल घरेलू उत्पाद का 85 प्रतिशत , अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का 75 प्रतिशततथा वैश्विक जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करती हैं।

क्रेमलिन प्रवक्ता ने दक्षिण अफ्रीका में जी-20 शिखर सम्मेलन में रूस की भागीदारी पर टिप्पणी करते हुए कहा, “श्री पुतिन व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होंगे लेकिन रूस का प्रतिनिधित्व उचित स्तर पर होगा। हम आपको उचित समय पर सूचित करेंगे कि वहां कौन जाएगा।”

जी-20 शिखर सम्मेलन 22-23 नवंबर को जोहान्सबर्ग में होगा। इसके समापन के बाद, जी-20 की अध्यक्षता दक्षिण अफ्रीका से अमेरिका को प्राप्त होगी।

 

Next Post

नाबालिग की आत्महत्या ने पकड़ा तूल, एनएच पर परिजनों ने जाम लगाया 

Wed Oct 22 , 2025
सागर।सागर जिले के मालथौन थाना अंतर्गत बरोदिया कलां में नाबालिग युवती की आत्महत्या के मामले में शव सड़क पर रख कर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस के अनुसार रविन्द्र घोषी नाबालिग युवती को कोचिंग से बहला फुसला कर साथ ले गया था,इसी कारण से युवती ने […]

You May Like