जबलपुर: केण्ट पुलिस ने पेंटीनाका के पास दबिश देकर मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 40 ग्राम स्मैक एवं मोटर सायकिल जप्त की गई।
आरोपी कपिल सोनकर पिता सुरेन्द्र लाल सोनकर 35 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला व आदित्य उर्फ छोटू सोनकर पिता अशोक सोनकर 22 वर्ष निवासी तुलसी मोहल्ला बेलबाग के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
