इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 136 में शुक्रवार सुबह एक मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई. खाली मैदान में पड़े शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बगीचे के पास मैदान में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना दी है, मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त के प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है
Next Post
ओंकारेश्वर में अद्वैत का शंखनाद: 2195 करोड़ से बनेगा अद्वैत लोक संग्रहालय, पंच दिवसीय उत्सव शुरू
Fri Apr 17 , 2026
खंडवा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्री द्वारका शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती के संग ओंकारेश्वर में आज पंच दिवसीय आचार्य शंकाराचार्य के प्रकटोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए । यहां उन्होंने आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास और मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आदि गुरु […]

You May Like
-
4 months ago
शहीद के परिवार को मिला 1 करोड़ का सहारा
-
2 months ago
ससुराल मे बहू का आतंक, सास ननद सहित पति से मारपीट
-
1 year ago
पहले पेपर में 921 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित