जबलपुर: भेड़ाघाट चौराहे में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात व नगदी पार कर दी। शुक्रवार को जब परिवार गांव से लौटा तो उन्हें चोरी का पता चला। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक विनीता पटेल राधेकृष्ण होटल के पीछे भेडाघाट चौराहे पर सपरिवार किराये से रहता हैं। गुरूवार शाम 6 बजे खेत के काम से सपरिवार अपने गांव चले गये थे। शुक्रवार को वापस आये तो बाहर का मेन गेट का कुंदा टूटा हुआ था घर के दरवाजे खुले हुये थे। घर के अंदर जाकर देखा तो लकडी की अलमारी खुली थी, अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात, नगद पांच हजार रूपए गायब थे।
