भोपाल: श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर राजधानी भोपाल के शिवालयों में सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के से ही भक्त भगवान शिव का जल, दूध, दही और बेलपत्र से अभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज रहे हैं।
सावन माह के पहले सोमवार पर शहर के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने भगवान शिव का जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।मंदिरों में ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष और भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे।सावन के पहले सोमवार पर आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर शिवालय ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं का यह उत्साह पूरे सावन भर जारी रहने की उम्मीद है।
