ग्वालियर में 135 एटीएम मॉडर्न मशीनें लगेंगी

ग्वालियर: ग्वालियर में 135 एटीएम मॉडर्न मशीनें लगेंगी। एटीएम मशीनों को भारतीय स्टेट बैंक बदलने जा रहा है। ग्वालियर में मॉडर्न मशीनें लगेंगी। ये मशीनें ईएमवी चिप रीडर और एंटी स्किमिंग तकनीक से लैस होंगी। इससे कार्ड की क्लोनिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी। मशीनों की प्रोसेसिंग स्पीड तेज होगी। कम समय में ज्यादा ग्राहक अपने पैसे निकाल सकेंगे।

इतना ही नहीं नोट फंसने जैसी शिकायतें भी नहीं आएंगी। ग्वालियर में लगी मशीनें 10 से 15 वर्ष पुरानी हो चुकी। इनकी जगह मल्टीफंक्शन टर्मिनल मशीन लगाई जा रही है। यह चरणबद्ध तरीके से होगा। ग्वालियर और जबलपुर में काम हिताची पेमेंट को दिया है। भोपाल और इंदौर में टीएसआइ काम करेगी। ग्वालियर के एसबीआइ एटीएम चैनल प्रभारी बिवाश कुमार डे ने बताया, सितंबर तक यह काम पूरा होगा। एक मशीन की लागत 6-7 लाख रुपए है।

Next Post

कांग्रेस के ऑब्जर्वर्स की तीन सदस्यीय टीम चंबल के हर जिले में जाएगी

Mon Jun 9 , 2025
ग्वालियर: कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत दिल्ली और भोपाल से नियुक्त ऑब्जर्वर्स की तीन सदस्यीय टीम अब ग्वालियर चंबल के हर जिले में जाकर जिला और ब्लॉक अध्यक्षों के नाम तलाशेगी। इसके साथ ही जिले में कांग्रेस की मजबूती और कमजोरी के कारणों की वजह भी तलाशेगी। पीसीसी […]

You May Like