
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल के सहायक मंडल इंजीनियर जबलपुर उपमंडल के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत शहर में स्थित पुल नंबर 2 के अप साइड का दुसरा हाइट गेज रोड ट्रैफिक से डैमेज हो गया था, जिसे टेम्प्रेरी लगाकर रोड यातायात चालू किया गया था जिसे स्थाई बनाया जाना प्रस्तावित था। वर्तमान हाइट गेज से 7.50 मीटर दूर कैरब्स के तरफ शिफ्ट होगा जिसकी वर्तमान ब्रिज से दूरी 20.50 मीटर रहेगी जिस कारण रविवार को10 बजे से रात्रि 11 बजे तक पुल न 02 से सडक यातायात बंद रहेगा। रेल प्रशासन ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि इस दौरान आने-जाने वाले की वैकल्पिक व्यवस्था अंडरपास पुल नंबर एक से आवागमन किया जा सकता है।
