नाबालिग का मोबाइल हैक कर पिता के खाते से उड़ाई रकम

जबलपुर‌: साइबर ठग ने एक 13 वर्षीय नाबालिग को अपना निशाना बनाते हुए उसके पिता के बैंक खाते से करीब 95 हजार रुपये पार कर दिए। जालसाज ने पहले नाबालिग का मोबाइल हैक किया और फिर नेट बैंकिंग के जरिए बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में सेंध लगा दी। अधारताल पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविन्द्र नगर अधारताल निवासी 13 वर्षीय शुभम जैन आनंद नगर में एक जनरल स्टोर्स की दुकान चलाता है। जब वह दुकान पर था, तभी उसका मोबाइल फोन अचानक हैक हो गया। फोन काम नहीं कर रहा था और उसकी स्क्रीन ब्लॉक हो गई थी शुभम के मोबाइल में उसके पिता कमल कुमार जैन का बैंक ऑफ बड़ौदा का खाता लॉग-इन था। खाते से 95,123 निकाल लिए गए।

Next Post

सनकी ने पत्नी की पीठ में घोंपा चाकू, भाई-भाभी ने बचाई जान

Fri Jul 31 , 2026
जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत मरघटाई के पास रहने वाली एक महिला पर उसके ही पति ने सिर्फ इसलिए चाकू से हमला कर दिया क्योंकि उसने शराब पीने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। लहूलुहान हालत में महिला के भाई और भाभी ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। […]

You May Like