सनकी ने पत्नी की पीठ में घोंपा चाकू, भाई-भाभी ने बचाई जान

जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत मरघटाई के पास रहने वाली एक महिला पर उसके ही पति ने सिर्फ इसलिए चाकू से हमला कर दिया क्योंकि उसने शराब पीने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। लहूलुहान हालत में महिला के भाई और भाभी ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मरघटाई घमापुर निवासी 25 वर्षीय सोनम वंशकार, करीब 9 बजे उसका पति दीपू उर्फ प्रदीप वंशकार सोनम के पास पहुंचा। उसने सोनम से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। सोनम ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। पैसे न मिलने से बौखलाया दीपू सोनम के साथ विवाद करने लगा। जब सोनम ने विरोध किया, तो आरोपी ने आव देखा न ताव और पास रखा धारदार चाकू उठाकर सोनम पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि सोनम को संभलने का मौका नहीं मिला और चाकू उसकी पीठ में बाईं तरफ जा धंसा। सोनम की चीखें सुनकर घर में मौजूद उसके भाई और भाभी तुरंत दौड़े और बीच-बचाव किया।

Next Post

महिलाओं को विक्रम उद्योगपुरी में मिला रोजगार और घर

Fri Jul 31 , 2026
उज्जैन: वर्षों तक धर्म और पर्यटन की पहचान रखने वाली महाकाल की नगरी अब तेजी से उद्योग नगरी के रूप में भी अपनी नई पहचान बना रही है. कभी रोजगार के अभाव में जहां युवाओं को पलायन करना पड़ता था, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना […]

You May Like