योग गुुरु शिवानंद महाराज का निधन

वाराणसी 04 मई (वार्ता) पद्मश्री से सम्मानित योग गुरु स्वामी शिवानंद महाराज का शनिवार देर रात वाराणसी के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 129 साल के थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वयोवृद्ध योग गुरु के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये उन्हे भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है। योगी ने एक्स पर लिखा “ योग के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान देने वाले काशी के प्रख्यात योग गुरु ‘पद्म श्री’ स्वामी शिवानंद जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। आपकी साधना एवं योगमय जीवन संपूर्ण समाज के लिए महान प्रेरणा है। आपने अपना पूरा जीवन योग के विस्तार में समर्पित कर दिया। बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

परिजनो के अनुसार स्वामी शिवानंद को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां देर रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दुर्गाकुंड स्थित उनके आश्रम में रखा गया है जहां उनके अनुयायियों का तांता लगा हुआ है। उनका अंतिम संस्कार हरिश्चन्द्र घाट पर किया जायेगा।

तीन साल पहले वयोवृद्ध योग गुरु को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। स्वामी शिवानंद बाबा पिछले 100 साल से हर कुंभ में शामिल होते रहे थे। हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ में उनका शिविर लगा था और उन्होने संगम में स्नान किया था।

 

Next Post

स्वास्थ्य के क्षेत्र में आएगी नई क्रांति, स्थानीय स्तर पर ही मिलेगा अच्छा उपचार

Sun May 4 , 2025
जबलपुर: राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना है, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर ही अच्छा उपचार मिल सके और उन्हें इलाज के लिये जिला अस्पताल या शहर की ओर न जाना पड़े। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य […]

You May Like