स्वास्थ्य के क्षेत्र में आएगी नई क्रांति, स्थानीय स्तर पर ही मिलेगा अच्छा उपचार

जबलपुर: राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना है, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर ही अच्छा उपचार मिल सके और उन्हें इलाज के लिये जिला अस्पताल या शहर की ओर न जाना पड़े। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है और आने वाले समय में मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव देखने मिलेंगे।

ये विचार उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नुनसर में लगभग 2 करोड़ 95 लाख रुपये से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुये व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने राज्य सरकार ने साढ़े तीन हजार चिकित्सकों की और दस हजार पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ ही आउटसोर्स से सोलह हजार कर्मियों भर्ती भी की जा रही है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नुनसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करने के पहले पाटन में सिविल अस्पताल का शुभारंभ किया। उन्होंने करीब 12 करोड़ रूपये की लागत से बने सिविल अस्पताल की ओपीडी, आईसीयू, एनबीएसयू, एनआरसी, एक्स-रे और पैथालॉजी कक्ष सहित प्रत्येक वार्ड का भ्रमण किया और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

Next Post

ग्वारीघाट नर्मदा पाइप लाइन में सुधार से चार माह तक रहेगा ट्रैफिक प्रभावित

Sun May 4 , 2025
जबलपुर: ग्वारीघाट नर्मदा जल पाइप लाइन सुधार कार्य के चलते आगामी ’चार माह’ तक यातायात प्रभावित, रहेगा। जिसको लेकर यातायात एडवाईजरी जारी कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा ’ग्वारीघाट नर्मदा जल पाइप लाइन सुधार कार्य के अंतर्गत ’रेत नाका ग्वारीघाट से हाऊबाग सदर रोड, तक निर्माण कार्य किया जा […]

You May Like