चाचा रीवा जाने का रास्ता कौन सा है, पूछा और चाकू अड़ाकर बाइक, मोबाइल लूटा

जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत गंजताल मोड़ एन एच 30 रोड में आज लुटेरों ने चाकू अड़ाकर मोबाइल एवं मोटर सायकिल

लूट ली‌।

पुलिस ने बताया कि दिनेश कुमार काछी 59 वर्ष निवासी गंजताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह टाईल्स लगाने का काम करता है। आज उसका बेटा सुनील नागपुर से बस से आ रहा था, जिसे लेने के लिये गंजताल मोड़ एन एच 30 रोड़ में अपनी मोटर सायकल लेकर रोड़ किनारे खड़ा था। तभी एक स्कूटी में एक लड़का उसके पास आकर बोला कि चाचा रीवा जाने का रास्ता कौन सा है तो उसने कहा कि सीधा रास्ता है। उसी समय 2 लड़के मोटर सायकल में आये, एक ने चाकू दिखाते हुये बोला कि कुछ बोला तो चाकू मार दूंगा। तभी पीछे से आये दोनों लड़कों ने जेब में रखे दस्तावेज, मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन वाई 4652 एवं मोबाइल छुड़ाकर जबलपुर तरफ भाग गये।

Next Post

शराब कारोबारी के मुनीम से दिनदहाड़े बदमाशों ने  33 लाख लूटे

Wed Aug 6 , 2025
ग्वालियर। एक शराब कारोबारी के मुनीम से बदमाशों ने 33 लाख रुपए लूट लिए। घटना आज बुधवार सुबह की है। यह रकम शराब बिक्री की बताई गई है और जो जानकारी है उसके मुताबिक शराब कारोबारी का सबसे भरोसमंद व्यक्ति मुनीम स्कूटर की डिग्गी में यह रकम रख ले जा […]

You May Like