नवरात्रि में वाहन बाजार को बंपर बिक्री की उम्मीद, बुकिंग में 10-11% तक उछाल; SUV की सबसे ज्यादा डिमांड

भोपाल। नवरात्रि से पहले भोपाल के ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक बढ़ गई है। डीलर्स के मुताबिक इस बार मार्केट सेंटीमेंट बेहतर है और बुकिंग भी उम्मीद से ज्यादा आ रही है। Honda डीलर के अनुसार पिछले साल के मुकाबले बिक्री में करीब 10 से 11 प्रतिशत की ग्रोथ आई है। नए मॉडल लॉन्च होने और फेस्टिव सीजन के चलते इस महीने बाजार में 15 से 20 प्रतिशत तक ग्रोथ की उम्मीद जताई जा रही है। भोपाल का सामान्य बाजार करीब 3,000 से 3,500 गाड़ियों का बताया गया है, जो फेस्टिव सीजन में बढ़कर करीब 4,500 से 5,000 गाड़ियों तक पहुंचने की उम्मीद है।

इस बार ग्राहकों की सबसे ज्यादा पसंद SUV सेगमेंट है। इसके साथ i20 और अन्य मॉडलों की बिक्री भी अच्छी बताई गई है। Honda की ओर से नया SUV मॉडल Bayon लाने की तैयारी है, जो Venue और Creta के बीच के सेगमेंट में रहेगा और इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी की ओर से फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 1.25 लाख रुपए तक के ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

वहीं Maruti डीलर के मुताबिक नवरात्रि के हिसाब से बुकिंग अच्छी आ रही है और उम्मीद से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। Maruti के SUV सेगमेंट में Brezza, Victoris और Fronx जैसे मॉडल ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं। कंपनी ने Brezza में CNG और दूसरे विकल्पों के साथ नए मॉडल भी पेश किए हैं। Swift और Dzire में भी CNG के साथ ऑटोमैटिक विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। Alto, Brezza और Swift समेत कई मॉडलों पर फेस्टिव ऑफर्स चल रहे हैं।

नवरात्रि की बुकिंग के लिए Maruti डीलर को करीब 150 गाड़ियों का एलोकेशन मिला है। शुरुआती दिनों में करीब 70 से 100 गाड़ियों की डिलीवरी होने की उम्मीद है। डीलर्स ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए पहले से स्टॉक भी तैयार रखा है, इसलिए कई मॉडलों की डिलीवरी में ज्यादा समय नहीं लग रहा। हालांकि कुछ खास वेरिएंट, विशेषकर डीजल गाड़ियों में एक से डेढ़ महीने तक की वेटिंग बताई गई है।

कुल मिलाकर नए मॉडल, SUV की बढ़ती मांग, बेहतर बुकिंग और कंपनियों के फेस्टिव ऑफर्स के चलते नवरात्रि से दिवाली तक ऑटोमोबाइल बाजार में अच्छी बिक्री की उम्मीद जताई जा रही है।

Next Post

यमन में बढ़ा संघर्ष: डब्ल्यूएचओ ने मानवीय तबाही की दी चेतावनी, मक्का पैक्ट सक्रिय

Wed Oct 7 , 2026
अदन, 07 अक्टूबर (वार्ता) विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडहानॉम गेब्रेयेसस ने बुधवार को चेतावनी दी कि यमन में बढ़ते संघर्ष का आम नागरिकों पर ‘विनाशकारी प्रभाव’ पड़ रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर विस्थापन हो रहा है और देश की चरमराती स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर भारी दबाव पड़ […]

You May Like