
इंदौर। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 में इंदौर की होनहार छात्रा तन्वी कुमावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जीव विज्ञान (Biology) संकाय की छात्रा तन्वी ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।
