यादव बंधुओं के घरो मे बड़ी चोरी, 75 लाख को सोना और 6 लाख की चांदी पार

शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभा के इंदार थाना सीमा क्षेत्र में आने वाले मडवासा गांव में बीती रात दो घरो में 2 यादव भाईयो की घरो में ताले चटका दिए। दोनों भाईयो के घर पास पास थे। इस वारदात मे चोरो ने 50 तोला सोना और 4 किलो चांदी सहित 50 हजार रुपए नगद गायब कर दिए। चोर एक 12 बोर की बंदूक भी चुरा ले गए थे लेकिन बंदूक सुबह खेतो मे मिल गई।
मडवासा गांव में निवास करने वाले फूलसिंह यादव उम्र 70 साल अपनी पत्नी के साथ घर मे अकेले थे।

उनका बेटा गांव के अंदर वाले घर पर सो रहा था। बेटा ने बताया कि खेत पर हमारा दो मंजिल मकान हैं,इस मकान के पीछे से चोर चढे है और घर मे घुसे है। एक कमरे में माँ और पिता सो रहे थे। दूसरे कमरे में चोर घुसे और कमरे में रखे बक्से के ताले तोडे है। इन बक्सों में 4 किलो चांदी रखी थी और बाक्सो मे चोरो को तिजोरी की चाबी मिल गई।

चोरों ने तिजोरी के ताले चटकाते हुए लगभग 40 तोला सोना गायब कर दिया और एक दो नाली लाइसेंसी बंदूको को भी चुरा गए लेकिन बंदूक सुबह खेतो मे मिल गई।बताया जा रहा है कि फूल सिंह यादव के छोटे भाई आशीष यादव का मकान भी पास मे था। आशीष यादव के घर में बंद कमरे का ताला तोड़कर चोर घुसे। उस समय परिवार के सदस्य घर के अन्य कमरों में सो रहे थे। चोरों ने बक्से और अलमारी के ताले तोड़कर लगभग 10 तोला सोने के जेवर और 50 हजार रुपए नकद चुरा लिए।

Next Post

ओलंपियाड परीक्षा में बच्चों ने दिखाया ज्ञान कौशल

Mon Jan 19 , 2026
सीहोर. जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा जिला मु यालय पर आयोजित की गई. ओलंपियाड परीक्षा शासकीय छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार करना ताकि भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में शासकीय स्कूल के छात्र-छात्राएं सफल हो सके. ओलंपियाड परीक्षा कक्षा २ एवं ३ में हिंदी, अंग्रेजी, गणित […]

You May Like