जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक ने आगे चल रही दो अलग-अलग स्कूटियों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।अधारताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सजनी शोरूम के सामने से दो स्कूटी सवार गुजर रहे थे।
इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार क्रमांक 20 सी एफ 6472 के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए दोनों स्कूटियों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों स्कूटी सवार उछलकर सडक़ पर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद पुलिस पहुंच गई। हादसे में स्कूटी सवार मोहम्मद शौकत और मोहम्मद शकील को चोटें आई जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
