जबलपुर: पिता की मामूली डांट से नाराज होकर एक 14 वर्षीय छात्र घर छोडक़र कहीं चला गया। परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन जब उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो वे सीधे तिलवारा थाने पहुंचे। पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तिलवारा के कबीरमठ क्रेशर बस्ती में रहने वाले वाला 14 वर्षीय बालक सी.एम. राईस स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र है। उसके पिता ने उसे सुबह जल्दी उठकर स्वास्थ्य के लिए टहलने जाने को कहा था।
इस पर छात्र ने पैर में दर्द का बहाना बनाते हुए जाने से इंकार कर दिया। पिता ने जब उसे पढ़ाई और सेहत पर ध्यान देने की बात कहकर थोड़ा डांट दिया, तो वह नाराज हो गया। वह चुपचाप कुर्सी से उठा और घर से बाहर निकल गया। जब काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी सरगर्मी से तलाश की। जब कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो बदहवास परिजन तिलवारा थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
