जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत गढ़ा छोटी बजरिया स्थित मिश्रा कंपाउंड निवासी एडवोकेट साधना दुबे के घर के आंगन में रखी बाइक में सांयकाल चार बजे एक चार फीट लंबा सांप पीछे वाले पहिए के सहारे इंजन में छिप गया। जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गई, इसकी सूचना सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को दी गई.
जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर प्राकृतिक रहवास देवताल तालाब में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप पन्हियल प्रजाति का है जो कि जहरीला नहीं होता है।
