
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरी झंडी दिखाकर कर किया रवाना
भोपाल।रेलवे से मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्यों को भारत की राजधानी नई दिल्ली से सीधे जुड़ने की सौगात मिली है. देश में रेल संपर्क सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पीएम मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप रेलवे काम कर रहा है. नई रेलगाड़ी डॉ. अम्बेडकर नगर-कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन, जो इन राज्यों को जोडेगी. इस अवसर पर अध्यक्ष, लोकसभा ओम बिरला ने रविवार को डॉ. अम्बेडकर नगर और कोटा रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का शुभारंभ करते हुए हरी झण्डी दिखाई. कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए.
दिग्गज नेता कार्यक्रम से जुड़े
इस अवसर पर डॉ. अम्बेडकर नगर रेलवे स्टेशन से महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद उज्जैन अनिल फिरोजिया, सांसद इंदौर शंकर लालवानी एवं राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार उपस्थित रहे. इनके अलावा कोटा एवं डॉ. अम्बेडकर नगर शहर के अन्य सांसदों, विधायकों और शहरों के गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जनसमूहों के रूप में मौजूद रहते हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
गाड़ी के ठहराव: यह नई गाड़ी दोनों दिशाओं में नई दिल्ली-डॉ. अम्बेडकर नगर के बीच हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, भरतपुर, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, शामगढ़, नागदा, उज्जैन, देवास एवं इंदौर स्टेशनों पर रुकेगी
