आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा की टिप्पणी के विरोध में रोशनपुरा चौराहे पर सपाक्स-ब्राह्मण संगठनों का धरना

भोपाल: आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा की गई कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर आज सपाक्स एवं विभिन्न ब्राह्मण संगठनों ने रोशनपुरा चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार पर संवेदनशील मामलों में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस तरह की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाती हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन सतर्क बना हुआ है,ताकि प्रदर्शनकारी सीएम बंगले की ओर नहीं बढ़ सकें।

Next Post

ग्वालियर के पेट्रोल पंप डीजल-पेट्रोल की जगह उगल रहे पानी

Sun Dec 14 , 2025
ग्वालियर: शहर में उपभोक्ताओं के साथ शर्मनाक धोखाधड़ी सामने आई है, जहाँ पेट्रोल पंप डीजल-पेट्रोल की जगह पानी उगल रहे हैं। सिकंदर कंपू और गिरवाई थाना क्षेत्र के शिवहरे पेट्रोल पंप पर आज नोजल से पानी निकलने पर ग्राहकों ने जबरदस्त हंगामा मचाया । गाड़ियां खराब होने पर लोगों का […]

You May Like