ग्वालियर के पेट्रोल पंप डीजल-पेट्रोल की जगह उगल रहे पानी

ग्वालियर: शहर में उपभोक्ताओं के साथ शर्मनाक धोखाधड़ी सामने आई है, जहाँ पेट्रोल पंप डीजल-पेट्रोल की जगह पानी उगल रहे हैं। सिकंदर कंपू और गिरवाई थाना क्षेत्र के शिवहरे पेट्रोल पंप पर आज नोजल से पानी निकलने पर ग्राहकों ने जबरदस्त हंगामा मचाया ।

गाड़ियां खराब होने पर लोगों का गहरा आक्रोश भड़का। पुलिस ने तत्काल पहुँचकर स्थिति संभाली और जिला आपूर्ति अधिकारियों को मिलावट की गंभीर सूचना दी। लापरवाही यह रही कि सूचना के बाद भी अधिकारी काफी देर तक नहीं पहुंचे जबकि पुलिस की मौजूदगी में भी पानी निकलना जारी रहा।

Next Post

रविवार को लगी जैविक हाट, बिक रहीं रसायनों से मुक्त खाद्यान्न व सब्जियां

Sun Dec 14 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर शहरवासी आज लगी जैविक हाट में रसायन मुक्त एवं प्राकृतिक पद्धति से उत्पादित दालें, चावल व गेहूँ इत्यादि खाद्यान्न खरीद रहे हैं। साथ ही अमरूद, आंवला एवं आलू, मूली, पालक, गाजर तथा अन्य सब्जियां भी जैविक हाट में उपलब्ध हैं। यह जैविक हाट मेला रोड पर स्थित किसान […]

You May Like