अहमदाबाद, 08 मार्च (वार्ता) न्यूजीलैंड ने रविवार को टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के बाद सैंटनर ने कहा कि हम उन्हें एक ऐसे स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे जिसे जीता जा सके। लड़के अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है मैककॉन्ची की जगह आज जैकब डफी एकादश में है।
वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि पहले बल्लेबाजी करने में उन्हें कोई समस्या नहीं है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत (एकादश) : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड (एकादश): टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन ऐलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, जिमी नीशम, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।
