उद्घाटन से पहले ही ट्रैफिक मित्र रोबोट के साथ तोड़फोड़

इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र के ब्रिलियंट औरा चौराहे पर भविष्य की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए लगाए गए ट्रैफिक मित्र.रोबोट को अज्ञात उपद्रवियों ने निशाना बनाया. बदमाशों ने रोबोट के हाथ और मुख्य डिस्प्ले में तोड़फोड़ कर उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे उसका संचालन ठप हो गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि फरियादी इमरान पिता लतिफ बैग निवासी पाशर्व कुंज, खजराना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके कॉलेज के प्रोफेसरों और छात्रों ने मिलकर इस ट्रैफिक मित्र रोबोट का निर्माण किया था.

नगर निगम इंदौर के सहयोग से इसे गत 10 मार्च को ब्रिलियंट औरा चौराहे पर स्थापित किया था. शहरवासियों को समर्पित करने के लिए इसका निकट भविष्य में भव्य उद्घाटन होना तय था, लेकिन उससे पहले ही बदमाशों ने इसे क्षतिग्रस्त कर दिया.घटना का पता 13 मार्च को चला, जब रोबोट ने काम करना बंद कर दिया. फरियादी इमरान और नगर निगम झोन-07 के उपयंत्री राकेश शर्मा ने जब मौके पर जाकर तकनीकी जांच की, तो पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रोबोट के मैकेनिकल हाथों और उसमें लगी कीमती डिजिटल डिस्प्ले के साथ तोड़फोड़ की है. तोड़फोड़ के कारण रोबोट का सॉफ्टवेयर और सेंसर सिस्टम भी प्रभावित हुआ है. मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस चौराहे और आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि इस हरकत को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों की पहचान की जा सके.

Next Post

गनियारी की सरकारी भूमि में तीसरे दिन एक मकान पर चला बुलडोजर 16 कब्जेधारियों को अल्टीमेटम

Thu Mar 19 , 2026
सिंगरौली: जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित पीजी महाविद्यालय के लिए आरक्षित की गई भूमि में कब्जेधारियों पर आज तीसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही है। हल्का पटवारी उमेश नामदेव के मौजूदगी में एक मकान पर बुलडोजर चलाया गया।दरअसल गनियारी के शासकीय भूमि में पीजी महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित है। […]

You May Like