
श्योपुर। दाऊदी बोहरा समाज द्वारा आज मंगलवार को ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया गया। समाज के लोगों ने सुबह 5:30 बजे सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
समाज की प्रवक्ता सिराज दाऊदी ने बताया कि इस बार ईद-उल-अजहा पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। समाज के लोगों से अपील की गई कि कुर्बानी के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और दूसरे धर्मों की भावनाओं का सम्मान करें। उन्होंने यह भी कहा कि ईद का त्योहार शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। सभी को इसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। सिराज दाऊदी ने कहा कि दाऊदी बोहरा समाज हमेशा से देशभक्ति, शांति और सामाजिक सद्भाव की भावना के लिए जाना जाता रहा है। पर्व को देखते हुए पूरे मोहल्ले में सफाई अभियान चलाया गया और समाज के प्रत्येक परिवार को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
ईद की नमाज आमिल साहब शेख हुसैन भाई अमरावती वालों ने अदा करवाई। नमाज के बाद समाज के वरिष्ठजनों ने अमन, खुशहाली और देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी।
इस अवसर पर नजमी कमेटी के सदस्य हकीमुद्दीन दाऊदी, अकबर अली, हुसैन अली, अली अकबर, मोइज अली, मुस्तफा दाऊदी, रियाज अली, सज्जाद हुसैन, शब्बीर अली, अब्बास अली सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
