
ग्वालियर। गंगा दशहरा पर्व पर सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकारी सदस्यों ने पानी को बचाने के लिए जल संवर्धन की शपथ ली। उक्त जानकारी मंदिर के पुजारी रमाकांत शास्त्री ने दी। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है इसको बचाकर अवश्य रखें। वहीं उन्होंने गंगा दशहरा का महत्व बतलाते हुए कहा कि भागीरथ के अथक प्रयासों से गंगा मैया जमीन पर आई थी और भागीरथ के पुरखों का उद्धार किया था।
