
बैतूल।कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज एफआईआर के खिलाफ बैतूल में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आदिवासी कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित जीवन सत्याग्रह रैली में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और एफआईआर को निरस्त करने की मांग की।
रैली में शामिल कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। रामू टेकाम ने कहा कि भाजपा कांग्रेस नेताओं पर झूठे मामले दर्ज कर रही है, ताकि विपक्ष की आवाज को दबाया जा सके। जीतू पटवारी एक ईमानदार नेता हैं, जो दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और युवाओं के हक़ के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
ज्ञापन में पटवारी पर दर्ज एफआईआर को तुरंत निरस्त करने, घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
