टीआई-कांग्रेस नेता के बीच नोकझोंक

जबलपुर। विजयनगर थाना अंतर्गत एसबीआई चौक पर भाजपा नेता समेत एक अन्य और थाना प्रभारी के बीच दुर्गा पंडाल को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया । बात इतनी बढ़ गई कि ऑन-ड्यूटी निरीक्षक के साथ न सिर्फ अभद्रता की गई बल्कि उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। अतिरिक्त पुलिस बल के आने के बाद भी धमकियां दी गई। मामले में पुलिस ने कांग्रेस समित अध्यक्ष समेत दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं दूसरे पक्ष से कांग्रेस नेता का आरोप है कि थाना प्रभारी सिविल ड्रेस में पहुंचे थे और न केवल उनके साथ बल्कि टेंट कर्मचारी से अभद्रता की गई। टेंट हटाने और मूर्ति की स्थापना नहीं होने देने की बात करते हुए विवाद किया गया।

जानकारी के अनुसार, विजयनगर थाने के निरीक्षक धीरज कुमार राज अपनी टीम के साथ एसबीआई चौक के पास पहुंचे थे जहां दुर्गा पंडाल में काम चल रहा था वहां मौजूद युवकों से जब उन्होंने पूछताछ शुरू की और टेंट को सडक़ से पीछे लगाने की बात की तो कांग्रेस नेता जितिन राज व रामेश्वरी गिरी ने विवाद शुरू कर दिया। पुलिस टीम के साथ सरेराह अभद्रता की। विवाद इतना बढ़ा कि रामेश्वर गिरी ने आगे बढक़र इंस्पेक्टर धीरज कुमार का मोबाइल फोन जबरन हाथ से छीन लिया। इसके बाद पुलिस को देख लेने की धमकी देने लगे। इंस्पेक्टर ने तुरंत इसकी सूचना वायरलेस पर पेट्रोलिंग स्टाफ को दी। मौके पर जब पुलिस की अतिरिक्त गाडिय़ां और स्टाफ पहुंचा, तो उनके सामने भी दोनों विवाद करते रहे और धमकी देते रहे। पुलिस ने रिपोर्ट पर जतिन राज और रामेश्वर गिरी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

टूव्हीलर से सिविल ड्रेस में पहुंचे टीआई, अभद्रता की,झूठा प्रकरण दर्ज किया-

कांग्रेस नेता एवं समिति अध्यक्ष जितिन राज ने बताया कि एसबीआई चौक पर 17 सालों से दुर्गा प्रतिमा रखी जा रहा है। निर्मित हो रहे दुर्गा पंडाल में काम रुकवाने की मंशा से विजयनगर थाना प्रभारी धीरज राज कुमार सिविल ड्रेस में दोपहिया वाहन से पहुँचे और टेंट कर्मचारी से अभद्र भाषा में बात करते हुए टेंट हटाने एवं मूर्ति की स्थापना नहीं होने देने की बात करने लगे। इस बात का विरोध उन्होंने एवं रामेश्वर गिरी ने किया तो थाना प्रभारी ने अभद्रता करते हुए राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर एवं धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों का हनन करते हुए उल्टा उनके खिलाफ ही झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय का होगा घेराव, थाना प्रभारी पर एफआईआर की मांग-

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर जबलपुर सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि कार्रवाई के विरोध में शनिवार को कांग्रेस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा। साथ ही, विजयनगर थाना प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने एवं जितिन राज एवं रामेश्वर गिरी के खिलाफ दर्ज प्रकरण की जाँच कर उसे समाप्त करने की मांग की जाएगी।

Next Post

सीईआईआर से 11 गुम मोबाइल बरामद

Fri Oct 9 , 2026
शुजालपुर, थाना शुजालपुर मंडी पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए गुम हुए 11 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं. इन मोबाइल की अनुमानित कीमत 1 लाख 38 हजार 481 रुपए है. वैधानिक सत्यापन के बाद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा रहे है. पुलिस अधीक्षक प्रियंका […]

You May Like