सीईआईआर से 11 गुम मोबाइल बरामद

शुजालपुर, थाना शुजालपुर मंडी पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए गुम हुए 11 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं. इन मोबाइल की अनुमानित कीमत 1 लाख 38 हजार 481 रुपए है. वैधानिक सत्यापन के बाद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा रहे है. पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में साइबर अपराध और मोबाइल गुम होने की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए थानों में साइबर पुलिस इकाई गठित की गई है. इसी क्रम में शुजालपुर मंडी थाने में प्राप्त गुमशुदा मोबाइल संबंधी आवेदनों पर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई की गई. गठित टीम ने सीईआईआर पोर्टल के जरिए मोबाइल की तकनीकी जानकारी जुटाई और लगातार प्रयासों के बाद 11 मोबाइल बरामद किए. कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवकुमार यादव, उनि तेजप्रकाश बोहरे, प्रआर बलराम यादव और आरक्षक संजय परमार की विशेष भूमिका रही.

Next Post

3 शातिर चोर पकड़ाए, 10 लाख 9 टूव्हीलर जब्त

Fri Oct 9 , 2026
जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने दो बालक समेत तीन शातिर वाहन चोरों को दबोचा है जिनके कब्जे से चुराये हुये 9 दुपहिया वाहन कीमती 10 लाख रुपये के जब्त की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ ने बताया कि गोहलपुर पुलिस ने आनंद नगर बस स्टाप के पीछे […]

You May Like