विद्युत कंपनी के खिलाफ की नारेबाजी

सीहोर. स्मार्ट मीटर से हैरान परेशान उपभोक्ताओं ने विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय में मुर्दाबाद के नारे लगाए. बिजली उपभोक्ता बिजली बिल लेकर विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचे थे. वार्ड 19 के पार्षद नरेंद्र राजपूत का कहना था कि स्मार्ट बिजली मीटर नागरिकों को परहेज नहीं है. लेकिन विद्युत कंपनी के पुराने कर्मचारियों को स्मार्ट बिजली मीटर सिस्टम को ऑपरेट करना नहीं आ रहा है. स्मार्ट बिजली मीटर सिस्टम ऑपरेटिंग के लिए स्मार्ट पढ़े लिखे नए कर्मचारियों की विद्युत मंडल को जरूरत है. इनकी कमियों का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है. इस मौके पर ज्ञापन भी सौंपा गया.

Next Post

अतिक्रमण हटाने के लिए नप ने की मुनादी

Sat Sep 20 , 2025
बुधनी। नगर के मुख्य बाजार और सड़क पर अस्थायी अतिक्रमण के चलते न केवल सड़क सिकुड़ गई हैं. बल्कि हर रोज जाम की स्थिति बन रही है. नप ने अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाने का प्लान तैयार कर लिया है. हालांकि नगर परिषद ने दुकानों के बाहर दुकानदारों द्वारा किए […]

You May Like