गर्भवती नवविवाहिता ने की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहीं


इंदौर:विजयनगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, महिला ढाई माह की गर्भवती थी. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाए हैं.20 वर्षीय मृतका मोनिका निवासी कल्प कामधेनु नगर की एक साल पहले प्रेम विवाह हुआ था. घटना के समय वह घर में अकेली थी. दोपहर में काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने और अंदर से कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों को शक हुआ. खिड़की से झांकने पर महिला फंदे पर लटकी दिखाई दी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई

. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने दरवाजा तोड़कर मोनिका को नीचे उतारा और उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकीय परीक्षण में महिला के ढाई माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं. आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है.

Next Post

हत्या के आरोपी CISF जवान ने की आत्महत्या, नवानगर थाना में मचा हड़कंप

Tue Feb 3 , 2026
सिंगरौली: जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब CISF जवान की हत्या के मामले में आरोपी ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस रिमांड (PR) पर था और उसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया।घटना की जानकारी मिलते ही नवानगर थाना […]

You May Like

मनोरंजन