सोशल मीडिया पोस्ट पर बढ़ा विवाद, ब्राह्मण समाज ने की सख्त कार्रवाई की मांग

अनूपपुर: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। ब्राह्मण समाज के संगठनों ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व फेसबुक सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर समुदाय विशेष के खिलाफ अभद्र और उकसाने वाली सामग्री साझा कर रहे हैं, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं और युवाओं में आक्रोश बढ़ रहा है।

मामले को लेकर 200 से अधिक लोग रैली निकालकर कोतवाली पहुंचे और निरीक्षक अरविंद जैन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कई व्यक्तियों पर माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।साथ ही सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उपाय करने की मांग भी उठाई गई। समाज ने चेतावनी दी है कि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Next Post

ऊर्जाधानी में हीटवेव का असर, अस्पताल में पहुंचने लगे मरीज

Mon Apr 13 , 2026
सिंगरौली: जिले में पिछले तीन दिनों से लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में हो रही धीर-धीरे वृद्धि के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग सुबह और शाम के समय ही घरों से बाहर निकलना उचित समझ […]

You May Like