नीदरलैंड में नए एमपॉक्स वैरिएंट का पहला मामला सामने आया

हेग, 22 अक्टूबर ( वार्ता ) नीदरलैंड ने खतरनाक बीमारी एमपॉक्स के एक नये अधिक संक्रामक वेरिएंट की पुष्टि की है।
स्वास्थ्य, कल्याण और खेल मंत्री जान एंथोनी ब्रुइजन ने मंगलवार को संसद को प्रेषित एक पत्र में कहा कि गत 17 अक्टूबर को इस नये वेरिएंट की पहचान हुयी और इससे देश में पहली बार एमपॉक्स वैरिएंट 1बी का पता चला है।
यह पहली बार है कि नीदरलैंड में इस नए एमपॉक्स-वेरिएंट की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय रोग निवारण और नियंत्रण केंद्र (ईसीडीसी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) “स्थिति पर नजदीकी से नजर रख रहे हैं।”
नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ एंड द एनवायरनमेंट (आरआईवीएम) ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को एमपॉक्स का टीका नहीं लगा था और उसने हाल में कोई यात्रा नहीं की थी। उस व्यक्ति को अलग-थलग कर दिया गया है। उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।
मंत्री ने लोगों को आश्वस्त करने की कोशिश करते हुए कहा कि इस बीमारी के आगे फैलने का जोखिम अधिक नहीं है।”
आरआईवीएम के अनुसार एमपॉक्स संक्रमण से दर्दनाक घाव, बुखार और थकान होती है । यह बीमारी मुख्य रूप से त्वचा से त्वचा के संपर्क से फैलती है।
एमपॉक्स, जिसे पहले मंकीपॉक्स के नाम से जाना जाता था, मंकीपॉक्स विषाणु के कारण होने वाली एक बीमारी है। यह आमतौर पर त्वचा पर दाने (रैश) और फ्लू जैसे लक्षणों का कारण बनती है, जैसे बुखार और ठंड लगना। यह बीमारी आमतौर पर एमपॉक्स-संक्रमित व्यक्ति के साथ लंबे समय तक शारीरिक या अंतरंग (त्वचा से त्वचा) संपर्क से फैलती है

Next Post

श्रीलंका में भारी बारिश से 9,500 लोग प्रभावित

Wed Oct 22 , 2025
कोलंबो, 22 अक्टूबर (वार्ता) श्रीलंका में पिछले कईं दिनों से जारी भारी बारिश से चार लोगों की मौत हो गयी और 9,500 से ज़्यादा लोग प्रभावित हुये हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने बुधवार को बताया कि बारिश के कारण 2,395 परिवारों के कुल 9,542 लोग प्रभावित हुए हैं और […]

You May Like