
भोपाल। महापौर ने महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत पिंक ई-रिक्शा का शुभारंभ सोमवार को पीपुल्स यूनिवर्सिटी सभागार में किया. महापौर मालती राय ने इस अवसर पर कहा कि ई-रिक्शा की यह पहल हमारी बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने व शहर में सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगी. महापौर राय ने पिंक ई-रिक्शा की लाभार्थी बहनों को नये सफर की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं. इस अवसर पर रोहित पांडे सहित आरपी फाउंडेशन के पदाधिकारी व पिंक ई-रिक्शा की लाभार्थी भी उपस्थित थीं.
