
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को लोकभवन पहुंचकर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के समसामयिक विषयों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने राज्यपाल पटेल का अभिवादन कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
