
भोपाल। बीएचईएल, भोपाल में गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा पूजा 2025 के दौरान आयोजित 5-एस प्रतियोगिता में फाउंड्री विभाग को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार प्रदीप कुमार उपाध्याय, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल द्वारा सांस्कृतिक सभागार में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
यह सम्मान 5-एस सिद्धांतों के अनुरूप स्वच्छता, सुरक्षा तथा कार्यस्थल के सुव्यवस्थित रखरखाव के लिए विभाग के निरंतर प्रयासों के लिए दिया गया।
इस अवसर पर रुपेश तेलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स एवं ट्रांसफॉर्मर्स – मैन्युफैक्चरिंग, कमर्शियल एवं मेंटेनेंस), एस. ए. डोंगरे, महाप्रबंधक (फीडर्स) तथा अनिल कुमार सिंह, सहायक महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष, एफवाईएम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित कार्य वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कर्मचारियों से इन मानकों को बनाए रखते हुए निरंतर सुधार और उत्कृष्टता की दिशा में कार्य करते रहने का आह्वान किया।
