
ब्यावरा। स्थानीय धानमंडी निवासी वरिष्ठ व्यवसायी बसंत कुमार मंगल (बाबू काका) का मंगलवार को देवलोकगमन हो गया. वह सुनील कुमार मंगल (सोनू)के पिताजी थे.
उनके निधन से मिलने-जुलने वालो, समाज बंधुओं में शोक व्याप्त हो गया. स्थानीय मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया. बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों, गणमान्य नागरिकों, समाज बंधुओं ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की.
