होटलों से 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के के निर्देशानुसार जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश चंदेल और खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा कुबेरेश्वर धाम स्थित होटल, भोजनालय सहित अन्य दुकानों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर 5 दुकानों से 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए. चंदेल ने बताया कि आगामी दिनों में भी अभियान चलाकर घरेलू गैस सिलेंडर की धरपकड़ की जाएगी.

Next Post

आगम के अनुरूप ही दें शिक्षा, निजी अनुभव नहीं': आचार्य समय सागर महाराज

Sat Jul 25 , 2026
भोपाल। श्री विद्योदय तीर्थ, एमपी नगर में आयोजित प्रवचन में आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज ने कहा कि संतों और आचार्यों को अपने निजी अनुभवों के बजाय आगम के अनुरूप ही शिक्षा देनी चाहिए, क्योंकि आगम ही प्रमाणिक और अथाह ज्ञान का स्रोत है। उन्होंने कहा कि जिन […]

You May Like