
ग्वालियर। मुरैना में ट्रेन हादसे के बाद ग्वालियर स्टेशन पर भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. कई ट्रेनें लेट चल रही हैं. रेलवे और प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है. घटना के कारण दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. जिसे बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
