जबलपुर: मार्च महीने की शुरुआत से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया था। अब रोजाना सुबह से ही अब धूप लोगों को चुभने भी लगी है। यही बढ़ती हुई गर्मी और तेज धूप के कारण खेतों में लगी हुई गेहूं की फसलें भी पकने लगी हैं। जिससे गेहूं की फसल लगभग तैयार हो रही हैं और बालें भी धीरे-धीरे सूखकर पीली होने लगी है। किसानों ने बताया कि इस हफ्ते के बाद पूरी तरह से फसल तैयार होने के से उनकी कटाई भी शुरू हो जाएगी। अभी कुछ जगहों पर मटर के बाद हुई बोनी में धीरे-धीरे फसलें निपस रही हैं और जल्दी ही वह फसल भी तैयार हो जाएगी।
इस वर्ष जल्दी आ गई होली
उल्लेखनीय है कि होलिका दहन के बाद ही फसलों की कटाई शुरू होती हैं और गर्मी अपना असर दिखाना शुरू करती है लेकिन इस बार होली का त्योहार मार्च शुरू होते ही आ है। जिसके कारण फसलें पूरी तरह से पक नहीं पाई थी, पूरी तरह से फसल तैयार ना होने के कारण अभी फसलों को कटने में थोड़ा समय है।
बीच में मौसम से भी पड़ा असर
विदित है कि पिछले हफ्ते अचानक मौसम में करवट ली थी, जिसके कारण कई क्षेत्रों में तेज आंधी चलने और बारिश होने के कारण खेतों में खड़ी फसल बिछ गई। इसके साथ ही बारिश से खेत गीले हो जाने के कारण फसलें भी भीग गई थी। जिसके चलते लगभग एक हफ्ते और फसलों की कटाई में देरी हो गई। अब तेज धूप होने के बाद खेत पूरी तरह से सूख रहे हैं और खेतों में हार्वेस्टर चलने लायक स्थिति भी बन गई है। जल्द ही सभी जगह फसलों की कटाई शुरू हो जाएगी
