आधी रात सड़क पर उतरे निगमायुक्त, दुकानदारों से की स्वच्छता की अपील

जबलपुर: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत शहर को नंबर वन बनाने की दिशा में नगर निगम अब एकदम ‘एक्शन मोड’ में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आधीरात निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सिविक सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाइट और रोड स्वीपिंग (रात्रि कालीन सफाई) कार्यों का जायजा लिया और जमीन पर उतरकर व्यवस्थाओं को परखा।
शहर आपका है, जिम्मेदारी भी हमारी और आपकी निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने केवल अधिकारियों को निर्देश ही नहीं दिए, बल्कि उन्होंने सिविक सेंटर के चारों ओर पैदल भ्रमण कर व्यक्तिगत रूप से एक-एक दुकानदार से संवाद किया। उन्होंने दुकानदारों को समझाइश देते हुए कहा, यह शहर आपका है। इसे स्वच्छ और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी जितनी प्रशासन की है, उतनी ही आपकी भी है।
डस्टबिन रखने का किया आह्वान
निगमायुक्त ने दुकानदारों से विशेष आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों के बाहर कचरा न फैलाएं। उन्होंने सभी से अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने और कचरे का सही निपटान करने का आह्वान किया। उनके इस सहज और संवेदी व्यवहार की व्यापारियों ने भी सराहना की और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने फायर ऑफिस का भी निरीक्षण किया और जानकारी ली।
अधिकारियों की रही मौजूदगी
स्वच्छता के इस जमीनी निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त के साथ नगर निगम की पूरी टीम मुस्तैद रही, जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित थे अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान एवं अशफाक परवेज कुरैशी, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक यंत्री अभिनव मिश्रा, देवेंद्र सिंह चौहान, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव, इंद्र कुमार तमियां आदि ।

Next Post

25-28 वर्ष सेवा के बाद शिक्षकों की परीक्षा लेना अनुचित: कर्मचारी संघ

Sun Mar 29 , 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग में करीब 65 हजार शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य कर दी गई है। विभाग में कुल 95 हजार शिक्षक कार्यरत हैं, जिनमें से अधिकांश को दो वर्षों के भीतर परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष […]

You May Like