बलराम तालाब योजना में एक लाख रूपये तक मिलती है अनुदान राशि

भोपाल, 23 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सामान्य कृषकों को बलराम तालाब योजना में एक लाख रुपए तक अनुदान राशि मिलती है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश की कृषि विभाग की बलराम तालाब योजना में सामान्य कृषकों को स्वयं के व्यय पर तालाब निर्माण करने पर लागत राशि का 40 प्रतिशत अधिकतम 80 हजार रूपये का लाभ मिलता है। योजना में लघु-सीमान्त कृषकों को लागत राशि का 50 प्रतिशत और अधिकतम 80 हजार रूपये और अनुसूचित जाति/जनजाति के कृषकों को लागत राशि का 75 प्रतिशत अधिकतम एक लाख रूपये की अनुदान राशि दी जाने का प्रावधान है।

इस योजना में वर्ष 2023-24 में 569.30 लाख रुपये की राशि से 662 बलराम तालाब निर्मित किये गये। विभाग ने वर्ष 2024-25 के लिये 5308.34 रुपये का वित्तीय लक्ष्य और 6144 बलराम तालाब निर्मित किये जाने का भौतिक लक्ष्य रखा है।

Next Post

डॉ. अंबेडकर के नाम से जाना जायेगा भोपाल का नव निर्मित फ्लाई-ओवर:यादव

Thu Jan 23 , 2025
भोपाल, 23 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज भोपाल को मिली 154 करोड़ रूपये की लागत के फ्लाई-ओवर की सौगात नगर के विकास को गति देगी। यह नव निर्मित फ्लाई-ओवर हमारे महान देशभक्त और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम […]

You May Like