न्यूजीलैंड, भारत ने व्यापक मुक्त व्यापार परामर्श शुरू किया

न्यूजीलैंड, भारत ने व्यापक मुक्त व्यापार परामर्श शुरू किया

वेलिंगटन, 24 मार्च (वार्ता) भारत के साथ व्यापक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए न्यूजीलैंड की पहल पर परामर्श सोमवार को शुरू किया गया।

न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा कि भारत न्यूजीलैंड के लिए महत्वपूर्ण व्यापार अवसर प्रस्तुत करता है।

श्री मैक्ले ने कहा कि भारत के साथ आर्थिक संबंधों को मजबूत करना न्यूजीलैंड सरकार के अगले दशक में निर्यात मूल्य को दोगुना करने के लक्ष्य के लिए महत्वपूर्ण होगा। उन्हाेंने कहा कि सभी इच्छुक न्यूजीलैंडवासियों, जिनमें व्यवसाय, गैर-सरकारी संगठन और आम लोग शामिल हैं, को 15 अप्रैल से पहले अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि बातचीत अभी जारी है, इसलिए शुरुआती चरणों में जनता के इनपुट से दृष्टिकोण को आकार देने में मदद मिलेगी।

Next Post

टोल बचाने नंबर प्लेट से छेड़छाड़ वीवीआईपी वाहन का कटा चालान

Mon Mar 24 , 2025
सतना . लक्जरी वाहन पर लगी फ्लैशिंग लाइट और फ्रंट सीट पर बैठा पुलिसकर्मी जहां उसे वीवीआईपी बना रही थी वहीं दूसरी ओर वाहन की नंबर प्लेट पर टेप चिपका होने के कारण वह संदिग्ध भी नजर आ रही थी. मामले को संज्ञान में लेते हुए जब पुलिस ने पड़ताल […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।