हैदराबाद, 12 अप्रैल (वार्ता) गुजरात टाइटन्स (जीटी) के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स छह अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ मैच के दौरान जांध में गंभीर चोट लगने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं।
आईपीएल बयान के अनुसार फिलिप्स उपचार के लिए न्यूजीलैंड लौट गए हैं। जीटी जो वर्तमान में पांच मैचों में से चार जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, ने अभी तक फिलिप्स के स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की है।
फिलिप्स को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) पारी के पांचवें ओवर के बाद एक स्थानापन्न क्षेत्ररक्षक के रूप में थ्रो करने के प्रयास में उन्हें चोट लगी और गेंद छोड़ने के तुरंत बाद उन्हें अपनी जांध पकड़ते हुए देखा गया। कुछ क्षण बाद वे टीम के सहायक कर्मचारियों की सहायता से लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे।
Next Post
लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
Sat Apr 12 , 2025
लखनऊ 12 अप्रैल (वार्ता) लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 26वें मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस […]

You May Like
-
1 month ago
शिवशक्ति धाम मंदिर पर मना होली उत्सव
