
मंदसौर। नगरपालिका परिषद मंदसौर की विशेष बैठक नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बहुमत से ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ के समर्थन में प्रस्ताव पारित किए गए। नपा उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती अनिता चौकोटिया, सभापति, पार्षदगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि मुकेश खमेसरा, कपिल भण्डारी, पूर्व नपाध्यक्ष राम कोटवानी, उपाध्यक्ष नम्रता चावला, पार्षद आशीष गौड़, भारती पाटीदार, सुनील बंसल आदि ने दोनों प्रस्तावों का समर्थन करते हुए कहा कि एक साथ चुनाव से विकास कार्यों में तेजी आएगी और आत्मनिर्भर भारत अभियान से देश स्वदेशी दिशा में अग्रसर होगा।
नेता प्रतिपक्ष रफत पयामी ने एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रस्ताव पर असहमति जताई। बैठक के पश्चात पशुपतिनाथ मेला सभापति पार्षद श्रीमती प्रतिभा विक्रम भैरवा का स्वागत सम्मान किया गया।
