गुना घटना पर सीएम सख्त: आरोपी हुकुम सिंह राउंडअप, ट्रैक्टर बरामद; बूथ अध्यक्ष महेंद्र नागर पार्टी से निष्कासित

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में आपराधिक कृत्य करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने गुना में 26 अक्टूबर को हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गुना जिले के थाना फतेहगढ़ में घटना के आरोपी महेंद्र सिंह सहित 14 लोगों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपी हुकुम सिंह नागर को राउंडअप कर लिया है, वहीं घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया गया है।

इधर, भारतीय जनता पार्टी ने भी सख्त रुख अपनाते हुए गणेशपुरा बूथ अध्यक्ष महेंद्र नागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर किसी से समझौता नहीं करेगी।

Next Post

ऐतिहासिक धार्मिक स्थल देव के पौराणिक सूर्यकुंड में छठ व्रत के अवसर पर करीब 8 लाख व्रतियों के अर्ध्य अर्पित करने का अनुमान

Tue Oct 28 , 2025
औरंगाबाद, (वार्ता) जिले के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल देव के पौराणिक सूर्यकुंड में छठ व्रत के अवसर पर सोमवार को करीब 8 लाख व्रतियों के अर्ध्य अर्पित करने का अनुमान है। देव की सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार यहां अर्घ्य अर्पित करने का सिलसिला दोपहर से ही शुरू […]

You May Like