गरबे में सभ्यता और मर्यादा बनाए रखने की मांग

छिंदवाड़ा। आने वाले नवरात्र पर्व के अवसर पर गरबा महोत्सव की तैयारियां जिलेभर में शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को सनातनी मित्र मण्डल ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने गरबा कार्यक्रमों में सभ्यता, मर्यादा और सनातनी संस्कृति की गरिमा बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की। संगठन ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि गरबा स्थल पर केवल माथे पर टीका लगाकर ही प्रवेश दिया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि भगवान की वेशभूषा धारण कर कोई भी व्यक्ति नृत्य न करे। संगठन ने मांग की है कि छोटे कपड़े, हाफ स्लीव्स अथवा अन्य असंयमित परिधानों पर भी रोक लगाई जाए, जिससे आयोजन में किसी भी प्रकार की अशोभनीय स्थिति उत्पन्न न हो। ज्ञापन में कहा गया है कि गरबा जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन का स्वरूप केवल मनोरंजन नहीं बल्कि देवी उपासना से जुड़ा हुआ है। ऐसे में आवश्यक है कि प्रतिभागी और आयोजक सभी परंपराओं का सम्मान करते हुए मर्यादित वातावरण में ही आयोजन करें। सनातनी मित्र मण्डल ने प्रशासन से आग्रह किया है कि वह इन बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर सभी आयोजकों को पालन करने के लिए बाध्य करें, ताकि गरबा महोत्सव गरिमा, मर्यादा और सनातनी संस्कृति के अनुरूप सम्पन्न हो सके।

Next Post

मारुति की नयी विक्टोरिस की बिक्री 22 सितंबर से, कीमत 10,49,900 रुपये से

Mon Sep 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) मारुति सुजुकी इंडिया के नये एसयूवी विक्टोरिस की बिक्री 22 सितंबर से शुरू होगी और कंपनी ने शुरुआती कीमत 10,49,900 रुपये रखी है। विक्टोरिस को 21 संस्करणों और 10 रंगों में पेश किया गया है जिनमें तीन डुएल टोन और सात सिंगल टोन रंग हैं। […]

You May Like