सरस्वतीघाट में उतराती मिली लाश

जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत सरस्वतीघाट में सोमवार सुबह एक युवक की लाश उतराती हुई मिली, युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि लालू पिता बलवीर मिश्रा (36) निवासी सरस्वतीघाट थाना भेडाघाट ने सूचना दी कि वह ड्रायवरी का काम करता है, सोमवार सुबह करीब 07:30 बजे मां की दुकान खोलने आया था, नर्मदा नदी में एक अज्ञात पुरूष पानी में डूबा दिखा। जिसकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष का होगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाविको की मदद से शव को निकाला, जिसके हाथ पैर फूले थे । पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर शिनाख्तगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Next Post

12 घंटे चली कांबिंग गश्त: 286 वारंटी, 32 तस्कर, 7 हथियार के साथ पकड़ाए

Mon Jun 30 , 2025
जबलपुर।‌12 घंटे शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में गुंडे बदमाशों की धरपकड़ चली, कांबिंग गश्त के दौरान कई वर्षों से फरार 124 गैर म्यादी वारंटियों एवं 119 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए, 43 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे […]

You May Like