
जबलपुर।12 घंटे शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में गुंडे बदमाशों की धरपकड़ चली, कांबिंग गश्त के दौरान कई वर्षों से फरार 124 गैर म्यादी वारंटियों एवं 119 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए, 43 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 32 आरोपियों को गिरफ्तार कर 150 लीटर कच्ची तथा 128 पाव देशी, विदेशी शराब जप्त की गयी है। इसी प्रकार कांबिंग गस्त के दौरान चाकू रखकर घूमते हुए 7 आरोपियों को पकडा जाकर 7 चाकू जप्त किये गये ।
