MGM एलुमनाई एसोसिएशन ने मेडिकल कॉलेज को पिच रोलर भेंट किया

इंदौर. एमजीएम एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा छात्रों की खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज को पिच बनाने के लिए चार लाख रुपए का रोलर भेंट किया है.

एलुमनाई एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. संजय लोंढे ने बताया कि डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया को यह रोलर भेंट किया है, इस दौरान केईएच के पीछे स्थित मैदान में हरियाली, समतलीकरण और पिच निर्माण में भी सहयोग भी देने का वादा किया. इस अवसर पर एलुमनाई एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. संजय लोंढे, सचिव डॉ. विनीता कोठारी, डॉ. सुमित शुक्ला, डॉ. अंकुर अग्रवाल, डॉ. शेनल कोठारी, डॉ. बृजेंद्र शेखावत, स्पोर्ट्स कमेटी चेयरमैन डॉ. विकल्प तिवारी, डॉ. मार्को एवं मेडिकल छात्रगण उपस्थित रहे।

Next Post

सीएम ने ली सिंहस्थ पर अधिकारियों की बैठक

Wed May 21 , 2025
भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए गठित मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like