खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

आगर मालवा, जिले के ग्राम आवर में खेत पर कृषि कार्य कर रहे किसान देवी सिंह पिता बापू सिंह कुम्हार की आकाशीय बिजली गिरने से गत दिवस मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार देवी सिंह ग्राम आवर निवासी थे. वे आवर गांव की सीमा में निपानिया रोड स्थित अपने खेत पर खेती का काम कर रहे थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई. घटना के बाद संबंधित व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया गया.

Next Post

बिना अनुमति व बिना लायसेंस के संचालित कम्पनी को निगम ने किया सील

Sat Oct 24 , 2026
देवास। निगम सीमा अन्तर्गत एबी रोड पर स्थित कालानी बाग में ब्लींक कामर्स कंपनी प्रालि द्वारा बिना लायसेंस व्यवसाय संचालित किया जा रहा था। निगमायुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में निगम की टीम द्वारा बिना लायसेंस के संचालित होने पर उसे सील किया गया। उल्लेखनीय है कि निगम सीमा क्षेत्र […]

You May Like